दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, इस बीमारी के कारण हुआ मृत्यु

 

दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, इस बीमारी के कारण हुआ मृत्यु
दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, इस बीमारी के कारण हुआ मृत्यु

दिग्गज गजल गायक पंकज उधास का हुआ निधन, इस बीमारी के कारण हुआ मृत्यु: बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे म्यूजिक जगत से एक बुरी खबर सामने आई है कि जाने माने गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज उधास लंबी बीमारी के बाद 26 फरवरी को अंतिम सांस ले चुके हैं। उनकी बेटी नायाब उधास ने निधन की जानकारी दी है। म्यूजिक इंडस्ट्री में पंकज उधास के निधन से सभी दुखी हैं और उनके जाने से सभी मातम मना रहे हैं। म्यूजिकल इंडस्ट्री के बहुत से लोगों ने उनकी मृत्यु पर दुख जताया है। पंकज उधास अपने गाने और गजल के लिए दुनिया भर में मशहूर थे। इनके गाने आज भी लोगों के बीच में काफी प्रसिद्ध है।

इस बीमारी के कारण हुई मृत्यु। 

पंकज उधास, जिन्होंने ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘न कजरे की धार’, ‘मत कर इतना गुरूर’, ‘आदमी खिलौना है’ सहित ढेरों सुपरहिट गाने दिए, अब हमारे बीच नहीं रहें। 1951 में जन्मे पंकज उधास की आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 26 फरवरी को सुबह करीब 11 बजे उनकी आखिरी सांस ली गई। उन्हें पेनक्रियाज का कैंसर था। इस अचानक की खबर से सबकी आंखें नम हो गईं। लोग हैरान और दुखी हैं। संगीत जगत में मातम है। इस लीजेंडरी सिंगर की यादों को श्रद्धांजलि। 

पद्मश्री से सम्मानित थे पंकज उधास।

पंकज उधास को संगीत की दुनिया में उनके बेहतरीन योगदान के लिए साल 2006 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। उनकी पत्नी फरीदा एक एयरहोस्टेस थीं, लेकिन उनकी दोनों बेटियां संगीत से जुड़ी हुई हैं। एक बेटी नायाब उधास ने भारतीय क्लासिकल म्यूजिशियन ओजस अधिया से शादी की और खुद का एक म्यूजिक बैंड चलाती हैं। दूसरी बेटी रिवा भी म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़ी हैं, लेकिन वह ज्यादा सामने नहीं आती।

इस कारण से इतनी खतरनाक होती है कैंसर।

कैंसर एक बीमारी है जो जब शरीर के सेल्स अनौपचारिक तरीके से बढ़ने लगते हैं, तो होती है। यह बीमारी जानलेवा हो सकती है, लेकिन यदि इसे सही समय पर, अर्थात पहले स्टेज पर पता चले, तो इलाज संभव है। आमतौर पर कैंसर के सिम्पटम्स बहुत सामान्य होते हैं, इसलिए समय पर इस खतरनाक बीमारी की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। कैंसर शरीर के एक हिस्से से दूसरे हिस्सों में फैल सकता है। कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों को पहचानने से, इसे खतरनाक स्थिति तक पहुंचने से रोका जा सकता है। जब इसके प्रारंभिक लक्षणों को पहचाना जाता है, तो उसका उपचार करना आसान हो जाता है।

इन्हें भी पढ़े।

Manohar Joshi Passes away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का हुआ निधन, नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का ट्रेलर हुआ लॉन्च, देखकर हिल गए लोग, जानिए किस दिन होंगी रिलीज़

क्या रणवीर सिंह बनने वाले हैं पापा? सूत्रों के अनुसार दीपिका पादुकोण है प्रेग्नेंट

PM Modi on Article 370: नरेंद्र मोदी ने ‘आर्टिकल 370’ फिल्म के बारे में कहीं बड़ी बात, यामी गौतम ने किया शुक्रिया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top