निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय | Nirmala Sitharaman biography in hindi

निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय: Nirmala Sitharaman biography in hindi

richlifeline.com/Nirmala SItaraman

Nirmala Sitharaman finance minister 2024, Cast, Education Home biography in hindi: निर्मला सीतारमण (vitt mantri : finance minister) भारतीय रजनीति में एक बहुत ही  चर्चित और प्रतिष्ठित नाम है| निर्मला सीतारमण दक्षिण पंथी विचारधारा वाली भारतीय नेत्री हैं जो काफी लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत | वर्ष २०१४ में नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance: NDA) की सरकार  गठन पर उन्हें केबिनेट में शामिल किया गया| साथ ही वो पार्टी प्रवक्ता के रूप में भी कार्यरत रहीं हैं| उनका भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली  से वर्ष २००६ में हुआ था| वर्ष २०१४ में भारत के रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने बहुत अच्छे से कार्यभार संभाला| भारत की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरागांधी के बाद वो दूसरी महिला हैं जो  रक्षा मंत्री पद पर  पूर्णसामायिक कार्यरत रहीं|  वर्ष २०१९ में उन्हें भारत सरकार में वित्तमंत्री कि कमान सौंपी गयी जिसे उन्होने बखूबी निभाया| गौरतलब है कि तत्कालीन मंत्रालय में वित्तमंत्री पद  वर्ष  २०१४ में स्वर्गीय अरुण जेटली सँभालते थे|

निर्मला सीतारमण का जन्म, जन्मस्थान-जाति, धर्म  एवं शिक्षा (Birth, Bithplace, Cast, Creed  and Education in hindi)

निर्मला सीतारमण के पिता का नाम  श्री नारायण सीतारमण एवं माता सावित्री देवी है |  इनका जन्म १८ अगस्त सन १९५९ को  तमिलनाडु  राज्य, मदुरै शहर  में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था| वर्तमान भारतीय वित्तमंत्री सीतारमण को शुरू से ही राजनैतिक विषयों में गहरी रूचि थी|  इनकी शिक्षा स्नातक(BA) डिग्री सीतालक्ष्मी कॉलेज तिरुचिरापल्ली  से, १९८० में अर्थशास्त्र (Economics) जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय दिल्ली (JNU) से परास्नातक (MA)  एवं MPhil ( दर्शन शास्र में परास्नातक की  डिग्री पाप्त की|

निर्मला सीतारमण का आरंभिक जीवन (Earlier life of Nirmala Sitaraman in hindi)

निर्मला सीतारमण हैदराबाद के प्रणव स्कूल के संस्थापको में शामिल हैं| वो राष्ट्रीय महिला आयोग (National commission for weemen) कि सदस्य भी रह चुकी है|उन्होंने अपने करियर के आरंभिक वर्षों में प्राइस वाटरहाउस कूपर (PWC) में वरिष्ठ प्रबंधक (Senior Manager)के पद पर भी कार्य किया है| तत्पश्चात उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी कार्य किया|

निर्मला सीतारमण का राजनैतिक कैरियर (Polytical career of Nirmala Sitaraman in hindi)

वर्ष २००६ में भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश के साथ ही निर्मला सीतारमण के राजनैतिक करियर कि शुरुआत हुई थी|  जबकि डॉ परकाला प्रभाकर ने २००७ में दक्षिण भारतीय फिल्मस्टार चिरंजीवी की पार्टी ज्वाइन करी|  डॉ परकाला प्रभाकर वर्ष २००० में आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी यूनिट के प्रवक्ता भी रह चुके हैं| भारतीय जनता पार्टी में नितिन गडकरी की अध्यक्षता में ६ पार्टी प्रवक्ताओ के बीच स्थान मिला और उन्होंने खूब प्रतिष्ठा पायी| इनको गुजरात और दिल्ली भाजपा इकाईओं में काफी प्रतिष्ठा पायी| भारतीय जनता पार्टी का हेड क्वार्टर दिल्ली शहर में ही स्थापित है |

एक केंद्रीय पार्टी प्रवक्ता के रूप में उन्हें अत्यधिक ख्याति २०१४ लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान प्राप्त हुई| जिसमे वर्तमान प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी (तत्कालीन मुख्यमंत्री गुजरात राज्य) भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में प्रचारित करने में प्राप्त हुई| इस चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक वोट (मत) मिले| अतः केन्द्र में वर्ष २०१४ में नरेन्द्र मोदी के नेत्रत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance: NDA) की सरकार बनीं और उन्हें कनिष्ठ मंत्री के रूप में नियुक्ति मिली|

जून वर्ष २०१४ में उन्हें आंध्र प्रदेश से राज्य सभा सांसद के रूप में विजयी हुयीं|

मई २९ वर्ष २०१६ में १२ भाजपाई  राज्यसभा प्रत्याशीओं के  साथ साथ  चुनाव में भाग लिया और विजयी होकर राज्य सभा सांसद बनीं|

वर्ष २०१४ केंद्र सरकार ने उन्हें रक्षा मंत्री नियुक्त किया जिसकी शपथ उन्होंने ३ सितम्बर वर्ष २०१७ में ग्रहण करी|

वर्ष २०१६ में २६ मई को उन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नियुक्त किया गया|

वर्ष २०१९ में उन्हें वित्त मंत्री (Minister of Finance) नियुक्त किया गया|

निर्मला सीतारमण की उपलब्धियां (Recognitions of Nirmala Sitharaman in hindi)

वर्ष २०१९ जेएनयू ने उन्हें विशिष्ट पूर्व छात्रा सम्मान से सम्मानित किया था|

वर्ष २०१९ में ही फ़ोर्ब्स मैग्ज़ीन ने उन्हें ३४वीं सर्वाधिक शक्तिशाली महिला के रूप में स्थान दिया था|

भारत सरकार में रक्षा मंत्री एवं वित्तमंत्री जैसे मोस्ट पावरफुल पदों का पूर्ण सामायिक कार्यकाल सम्भालने के सीतारमण अनेकों महिलाओं के लिए प्रेरणा (Inspiration) हैं|

निर्मला सीतारमण से जुड़े तथ्य (Facts about Niramala Sitharaman in hindi)

निर्मला सीतारमण का जन्म वर्ष १९५९ में तिरुचिरापल्ली (TN) एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था|

निर्मला सीतारमण के पिता भारतीय रेलवे में कर्मचारी थे जबकि माँ एक कुशल गृहणी थी|

पिता के बार बार तबादला के कारण निर्मला का जीवन तमिलनाडु के विभिन्न अलग क्षेत्रों में गुजरा जिससे उनमे स्वाभाविक रूप से विषम परिस्थितियों में भी खुद को सहज रखने की क्षमता शुरू से ही आ गयी थी|

वर्ष २०१४ मई २६ में भाजपा की (नरेन्द्र मोदी) सरकार गठन होते ही उन्हें वाणिज्य मंत्रालय का कार्यभार मिला|

निर्मला सीतारमण का ग्रेजुएशन सीतालक्ष्मी रामासामी कॉलेज से जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन JNU दिल्ली से हुआ|

जब डॉ परकाला प्रभाकर पी एच डी करने स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स गये थे तब निर्मला हेबिटेट कम्पनी में सेल्स पर्सन थी|

नितिन गडकरी की अध्यक्षता वर्ष २०१० में  निर्मला भारतीय जनता पार्टी कि प्रवक्ता थी|

निर्मला सीतारमण स्वतंत्र प्रभार के अंतर्गत ३ सितम्बर वर्ष २०१७ में प्रथम पूर्ण सामायिक महिला रक्षा मंत्री बनीं|

वित्त मंत्री के रूप में निर्मला  सीतारमण को ३१ मई २०१९ को नियुक्ति मिली एवं वह प्रथम पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं|

बजट २०२४ पेश करते ही वह ५ पूर्ण १ अंतरिम बजट पेश करनी वाली प्रथम पूर्ण समायिक महिला वित्त मंत्री बन जाएँगी|  पहले  यह रिकॉर्ड पूर्व प्रधान मनरी मोरारजी देसाई के नाम दर्ज था जिन्होने कभी ५ पूर्ण एवं अंतरिम बजट लोकसभामें पेश किये थे|

 

इन्हें भी पढ़ें..

गोपनीय सूचना लीक करने के आरोप में इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी को हुई, 10 साल जेल की सजा

Hardware Dukaan Ka Business Kaise Shuru Karen: हार्डवेयर दुकान का बिजनेस कैसे शुरू करें?

Budget 2024 Date and Time: इस साल बजट कितने बजे पेश करेंगी वित्त मंत्री, जानिए पूरी बातें:

निर्मला सीतारमण से सम्बंधित FAQs

प्रश्न १. निर्मला सीतारमण की क्वालिफिकेशन (योग्यता) क्या है?

उत्तर. निर्मला सीतारमण ने BA (कला स्नातक), MA Economics एवं MPhil कि डिग्री प्राप्त की हैं|

प्रश्न २. निर्मला सीतारमण का जन्म कब और कहाँ हुआ?

उत्तर. निर्मला सीतारमण का जन्म १८ अगस्त १९५९ में तमिलनाडु तिरुचिरापल्ली के एक माध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था|

प्रश्न ३. निर्मला सीतारमण के बच्चे एवं उनके नाम क्या है?

उत्तर. निर्मला सीतारमण की एक बेटी है जिसका नाम वान्गमई प्रभाकर है|

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top