Lakshadweep Kaise Jaye: Train, Flight, Cruise से जाने का तरीका | घूमने की जगह | बजट

Lakshadweep Kaise Jaye: हमारे देश भारत में घूमने के लिए बहुत सारी जगह हैं, कुछ जगह तो इस तरह की हैं जिनकी किसी ओर विदेशी जगह से तुलना भी नहीं की जा सकती है। पर ऐसे घूमने वाले स्थानों के बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी हैं और यही कारण हैं कि अधिकतर भारत के लोग विदेश घूमने के लिए जाते है।

इसलिए आज हम आपको भारत के एक बहुत ही सुन्दर Tourist स्थान के बारे में बताने वाले हैं जिसकी तुलना में कई विदेशी Tourist स्थल भी फेल है। आज हम यहां बात कर रहे हैं Lakshadweep की जो कि भारत का एक हिस्सा हैं, यह एक केंद्र शासित प्रदेश हैं जिसमे कुल 36 द्वीप है।

भारत के इस Tourist स्थल पर विदेशी लोग भी घूमने आते हैं क्योकि यहाँ के द्वीप की सुंदरता देखते ही बनती है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Lakshadweep कैसे जाए की पूरी जानकारी देंगे जिसकी मदद से आप बहुत ही आसानी से Lakshadweep पहुंच सकेंगे और इस Tourist स्थल आनंद ले सकेंगे।

 

Lakshadweep Kaise Jaye
Lakshadweep Kaise Jaye

Lakshadweep जाने के तरीके (Lakshadweep Kaise Jaye)

अगर आप Lakshadweep घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहाँ तक पहुंचने के लिए आपके पास प्रमुख दो रास्ते है। पहला – हवाई मार्ग द्वारा और दूसरा-पानी वाले जहाज़ द्वारा।

इन दो तरीको से ही आप Lakshadweep आसानी से पहुंच सकते है। यदि आप Lakshadweep घूमने जाना का Plan बना रहे हैं तो आपको सबसे बढ़िया हवाई मार्ग द्वारा ही जाना चाहिए।

आपको ये भी बता दें कि यदि आप Lakshadweep घूमने का Plan कर रहे हैं तो यहाँ जाने से पहले आपको एक Permit लेना होगा क्योकि Lakshadweep भारत के Union Territory का हिस्सा हैं, जिसके कारण यहाँ आने से पहले आपको Permit लेना अवश्य है।

 

Lakshadweep जाने के लिए Permit कैसे लें?

अगर आप अपने Lakshadweep trip घूमने का Plan बना रहे हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको यहाँ का Permit लेना होगा जिसके लिए आप Lakshadweep Permit official Website पर जाकर यहाँ के Permit के लिए Online Application कर सकते है।

इसके आलावा Lakshadweep का Permit आपको केरला के कोच्चि में स्तिथ Lakshadweep Administration Office द्वारा भी मिल जायेगा, इसे कोच्चि में Spot Office के नाम से जाना जाता है।

इसलिए यदि आप Lakshadweep जाने का Plan कर रहे हैं तो सबसे पहले आपको Lakshadweep का Permit लेना हैं इसके बाद ही आप अपनी Flight आदि की टिकट को book करें।

 

Flight से Lakshadweep कैसे जाये?

अगर आप Flight द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसके लिए हमने Steps द्वारा नीचे जानकारी दी हुई है।

  • सबसे पहले आपको अपने शहर से केरला के कोच्चि हवाई अड्डे तक की Flight टिकट करवानी होगी। यहाँ के लिए आपको सभी बड़े हवाई अड्डे जैसे – मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु से कोच्चि की Direct Flight मिल जाएगी।
  • अब कोच्चि पहुंचने के बाद आपको कोच्चि से Lakshadweep के एक मात्र हवाई अड्डा Agatti Airport की Flight टिकट करवा लेनी है। आपको बता दें कि सिर्फ कोच्चि से ही आपको Lakshadweep की Flight मिल सकती है।
  • Agatti Airport पहुंचने के बाद आप Lakshadweep पहुंच जाएंगे, जिसके बाद यही से पानी वाले जहाज़ और बोट द्वारा Lakshadweep के अलग-अलग द्वीप (Island) तक पहुँच सकते है।

तो इस तरीके से आप बेहद ही आसानी से Flight द्वारा Lakshadweep बिना किसी समस्या के पहुंच सकते है।

नोट: Lakshadweep के लिए Flight टिकट book करने से पहले Lakshadweep का Permit जरूर लें।

 

पानी वाले जहाज़ से Lakshadweep कैसे जाये?

अगर आप समुंद्र द्वारा पानी वाले जहाज़ यानी Cruise से Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो इसकी आपको सुविधा मिल जाती है। Cruise से Lakshadweep जाने के लिए आपको सबसे पहले केरला के कोच्चि तक पहुंचना होगा। कोच्चि में आपको कई सारे Cruise देखने के लिए मिल जाएंगे जिनकी मदद से आप समुन्द्र द्वारा Lakshadweep तक पहुंच सकते है।

आपको Cruise से कोच्चि पहुंचने में 15 से 18 घंटे का समय लग जाता हैं, पर Cruise के कारण आपका सफर काफी सोहाना हो जाता हैं क्योकि Cruise आपको समुन्द्र के रास्ते से Lakshadweep पहुंचाता है।

नोट: Cruise से भी Lakshadweep आने के लिए आपको Lakshadweep Permit लेना होगा।

 

ट्रेन से Lakshadweep कैसे जाये?

यदि आप Train द्वारा Lakshadweep पहुंचना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको केरला के कोच्चि शहर के मुख्य Railway Station Ernakulam Junction तक की Rail ticket करवानी होगी। Ernakulam Junction पर पहुंचने के बाद आप Flight और Cruise द्वारा आसानी से Lakshadweep पहुंच सकते है।

अभी तक Direct Train से Lakshadweep पहुंचने के सुविधा शुरू नहीं हुई हैं, इसलिए आपको Flight और Cruise की सुविधा का ही यहाँ तक पहुंचने के लिए इस्तमाल करना होगा।

 

Lakshadweep में खाने पीने की सुविधा

आप अगर Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो वहां पर आपको खाने पीने की कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं हैं क्योकि Lakshadweep में आपको कई सारे Hotel देखने के लिए मिल जाएंगे।

Lakshadweep में सबसे ज्यादा Sea Food लोकप्रिय हैं तो अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो आप वहाँ का Sea Food भी एक बार Try कर सकते है।

 

Lakshadweep में घूमने की जगह

Lakshadweep में आपको कुल 36 द्वीप (Island) देखने के लिए मिल जाएंगे, जिसमे से कुछ Island सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं और आपको उन Island पर जरूर घूमने जाना चाहिए। नीचे हमने Lakshadweep के सभी लोकप्रिय Island के बारे में बताया हुआ है।

 

Minicoy Island

इस Island पर आपको नेचर के बहुत सारे सुन्दर दृश्य देखने के लिए मिल जाएंगे साथ ही में इस Island का पानी पूरा साफ़ है। Lakshadweep के इस Island पर आपको Water Activities भी करने की सुविधा मिल जाएगी इसलिए अगर आप Lakshadweep आ रहे हैं तो आपको Minicoy Island पर जरूर जाना है।

Minicoy Island पर घूमने के बाद आप यहाँ के light House भी जा सकते हैं जो कि Minicoy Island का एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। light House में जाने के बाद आप यहाँ से Lakshadweep का ऊपर से दृश्य देख सकते है।

 

Kalpeni Island

Lakshadweep में Kalpeni Island एक बहुत ही सुन्दर और लोकप्रिय Island हैं जहा पर आप घूमने के लिए जा सकते है। यहाँ पर भी आपको कई सारी Water Activities करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके आलावा इस Island के बीच में बैठकर नारियल पानी पीने का मज़ा ही कुछ अलग है।

इसलिए अगर आप Lakshadweep घूमने जा रहे हैं तो आपकी List में Kalpeni Island घूमना जरूर होना चाहिए।

 

Kadmat Island

Lakshadweep का Kadmat Island एक बहुत ही बड़ा और सुन्दर Island हैं, इस Island पर आपको Lakshadweep के सभी द्वीपों से अधिक साफ़ पानी देखने के लिए मिल जाएगा। साथ ही में यहाँ पर आपको Scuba Diving करने की भी सुविधा मिल जाती है।

यानी Kadmat Island पर पहुंचने के बाद आप Lakshadweep के पानी के अंदर का भी दृश्य देख सकते है। अधिकतर लोग Kadmat Island सिर्फ Scuba Diving के लिए ही आते है। इसलिए यह Island भी आपके घूमने वाले List में जरूर होना चाहिए।

Lakshadweep के ये तीन Island सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए आपको यहाँ पर जरूर जाना चाहिए। इसके आलावा Agatti Island, Kiltan Island, Pitti Island भी Lakshadweep के लोकप्रिय द्वीपों की सूचि में शामिल है।

 

Lakshadweep जाने का बजट

अगर आप Lakshadweep घूमने का Plan कर रहे हैं तो आपको 4 राते और 5 दिन का समय का trip Plan करना चाहिए। इतने समय में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep को घूम लेंगे। अगर आप खुद से Lakshadweep जाने का Plan कर रहे हैं तो आपको 50 हज़ार से 1.50 लाख रुपए तक का बजट लेकर चलना चाहिए। इतने बजट में आप बहुत ही अच्छे से Lakshadweep घूम पाएंगे।

नोट: यह बजट सिर्फ एक अनुमान हैं, यह आपके जीवनशैली के अनुसार कम और ज्यादा भी हो सकता है।

इसके आलावा आप चाहे तो कई Travel Companies द्वारा उनके पैकेज को लेकर भी Lakshadweep घूमने के लिए जा सकते है। कई ट्रेवल Companies 30 हज़ार से 1 लाख रुपए तक के पैकेज में आपको Lakshadweep अच्छे घूमने में मदद करती है। इसके लिए आप कोच्चि या अपने नजदीकी Travel Agent से Contact करें।

 

हम आशा करते हैं की इस Post से आपको Lakshadweep कैसे जाए की पूरी जानकारी मिल गयी होगी, इसे अपने दोस्तों के साथ भी Share करें ताकि उन्हें भी Lakshadweep कैसे जाए की जानकारी हो सके।

 

इन्हे भी पढ़े –

Hyundai Creta Facelift: मार्केट में धमाल मचाने आ गई है Hyundai Creta Facelift

Kia Ray EV Price in India: 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 12 सेकंड में पकड़ सकती है। जानिए क्या हैं इसके फीचर

Aryan Khan Debut Series: आर्यन की ये Series किसी और की जिंदगी पर नहीं, बल्कि उनके पिता के ही शुरुआती संघर्ष पर आधारित है। जानिए पूरी सच्चाई

Desi Girl Priyanka Chopra: पति निक जोनास के साथ रोमांस करते नजर आई प्रियंका चोपड़ा, Romantic Picture हुई वायरल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top