Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिज़नेस कैसे शुरू करें?

Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिज़नेस कैसे शुरू करें?
Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिज़नेस कैसे शुरू करें?

Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिज़नेस कैसे शुरू करें?: भारत ही नहीं पूरे वर्ल्ड में सिमेंट की बनी ब्रिक्स का प्रचलन धीरे धीरे बढ़ रहा है और फ्लाई ऐश ब्रिक्स को ही हम सिमेंट ब्रिक्स के नाम से भी जानते हैं। सिमेंट की जो ईंट रहती उनके फायदों से होता है।

दोस्तों सिमेंट की ईंट से मकान बनाने में खर्च कम आता है। दीवार के दोनों तरफ फिनिशिंग अच्छी हो जाती है और मकान में नमी की भी परेशानी दूर हो जाती है। इतने सारे लाभों के कारण आज सिमेंट की ब्रिक्स का बहुत ज्यादा डिमांड है। आज के लेख में आप को Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। आप अंत तक हमारे साथ बने रहे। सबसे पहले आपको बता देते हैं की इस Fly Ash Bricks Business के लेख में क्या क्या कवर करेंगे।

दोस्तों इस Fly Ash Bricks Business में आपको बताएंगे क्या रॉ मटेरियल लगेगा, क्या मशीन लगेगी, क्या यूटिलिटीज लगेगी, Fly Ash Bricks Business की टोटल लागत कितनी होगी? बिजनेस में टोटल कमाई कितनी होगी? Fly Ash Bricks Business के लिए रॉ मटेरियल मशीन कहां से खरीदें। साथ ही एक बार आपका फ्लाई ऐश ब्रिक्स बन गया, उनको कहां पर बेचे। तो इस तरीके से हम आपको इस बिजनेस की पूरी जानकारी देने वाले हैं। 

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में क्या रॉ मटेरियल लगेगा। 

दोस्तो Fly Ash Bricks Business में सबसे ज्यादा जिस रॉ मटेरियल की जरूरत पड़ेगी उसको हम अपनी भाषा में कहते है फ्लाई ऐश, जो कि कोयले से चलने वाले बिजली के प्लांट से यह आपको आसानी के साथ मिल जाएगी। दूसरे रॉ मटेरियल जैसे जिप्सम, लाई, सैंड रेत, पानी लगेगा। 

यह आसानी के साथ आपको लोकल मार्केट या फिर इंडियामार्ट की वेबसाइट से मिल जाते हैं। मेन चीज जो रॉ मटेरियल है, वह फ्लाई ऐश है, जो कि कोयले से चलने वाले बिजली के प्लांट होते हैं, पावर प्लांट होते हैं, वहां पर आपको आसानी के साथ 2 से 3 रुपए प्रति केजी में मिल जाती है या फिर इससे कम ज्यादा हो सकता है। 

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में मशीन कौन सी लगेगी? 

दोस्तों यह आप पर निर्भर करता है कि आप Fly Ash Bricks Business को किस लेवल पर स्टार्ट करना चाहते हैं। इसमें अलग अलग मशीनें आती है जैसे मैनुअल मशीन, सेमी ऑटोमेटिक मशीन और फुली ऑटोमेटिक मशीन। तो अगर आप फुली ऑटोमेटिक मशीन लेते तो अच्छी बात है, फुली ऑटोमेटिक मशीन में जितने भी रॉ मटेरियल हमने बताए हैं उनको मिक्स करने के लिए एक पेन मिक्सर लेना पड़ेगा, एक बेल्ट कन्वेयर भी लग सकता है। एक स्थान से दूसरे स्थान तक ईट को पहुंचाने के लिए कुछ इलेक्ट्रिकल, फिटिंग, लाइटिंग यह भी आपको लेने पड़ेंगे। 

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में यूटिलिटीज क्या क्या लगेगी। 

अगर आप फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो पहली चीज है जगह का चयन। आपको देखना होगा कि आपकी बिजनेस के लिए कितनी जगह आवश्यक होगी। मशीनों को रखने और बनाए रखने के लिए भी जगह की आवश्यकता होगी। जब आप मशीनों की जगह की बात करते हैं, तो ध्यान देना जरूरी है कि आप कौन सी मशीन चुन रहे हैं। 

उनकी वाट्स की शक्ति को भी देखना जरूरी है क्योंकि उसके हिसाब से आपको पावर कनेक्शन की आवश्यकता होगी। आपको यह भी सोचना होगा कि कितने लोगों की मदद आपको इस काम में चाहिए। जैसे कि 8 से 10 मेहनत करने वाले लोग। इस तरह से, फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस को शुरू करने के लिए आप बड़े स्तर पर तैयार हो सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस टोटल लागत कितनी होगी।

बिजनेस शुरू करने के लिए आपको दो प्रकार की लागतों का ध्यान रखना होगा।

  • फिक्स कैपिटल: इसमें वह सामग्री और साधन शामिल होते हैं जिन्हें आप बार-बार खरीदने की आवश्यकता नहीं होती। इसमें प्लांट, जगह, बिल्डिंग, और मशीन जैसी चीजें शामिल होती हैं।
  • वर्किंग कैपिटल: इसमें रॉ मटेरियल, लेबर, उपकरणों की लागत, मशीनों की देखभाल, और अन्य लागतें शामिल होती हैं जो आपके बिजनेस की दैनिक क्रियाओं के लिए आवश्यक होती हैं।

बिजनेस की शुरुआत के लिए आपको 8 से 20 लाख रुपए की लागत की आवश्यकता हो सकती है। यहां एक उदाहरण दिया गया है:

  • यदि आप 800,000 रुपए की मशीन लेते हैं, तो वह आपको प्रति घंटे 800 से 1400 ब्रिक्स बनाने की क्षमता प्रदान करेगी।
  • रॉ मटेरियल की लागत लगभग 400 से 600 रुपए प्रति टन हो सकती है।
  • अगर आप एक ईट बनाते हैं, तो आपको लगभग 2 से 3 रुपए का खर्च आता है।

इसी प्रकार Fly Ash Bricks Business में 1 लाख ईट बनाने पर आपको लगभग 3 लाख रुपए का खर्चा आएगा।

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में कमाई कितनी होगी?

जैसा कि हमने Fly Ash Bricks Business में देखा की, एक ईट बनाने में लगभग 2 से 3 रुपए का खर्च होता है और आप इसे मार्केट में लगभग 4 से 5 रुपए में बेच सकते हैं। अब, अगर आप 700,000 रुपए की मशीन लेते हैं, जो प्रति घंटे लगभग 6400 ईट बना सकती है, तो आप एक दिन में लगभग 12,800 रुपए कमा सकते हैं।

लेकिन, हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारी वास्तविक प्रोडक्शन आई से हो सकती है। अगर हम घंटे में 800 ब्रिक्स नहीं बना पा रहे हैं, और हमें प्रति घंटे 100 ब्रिक्स ही बना पा रहे हैं, तो भी हम प्रतिदिन अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस तरह से, यह बिजनेस आपके लिए अच्छा मुनाफा लाभकारी हो सकता है, लेकिन हमें अपनी वास्तविक प्रोडक्शन की क्षमता को ध्यान में रखना चाहिए।

2 लाख लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने कमाएं 1 लाख रुपये – News18 हिंदी
Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिज़नेस कैसे शुरू करें?

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में प्रोडक्ट कहां बेचें?

पहली चीज दोस्तों आप लोकल मार्केट में बेच सकते हैं, इंडियामार्ट वेबसाइट पर बेच सकते हैं या फिर आप खुद की वेबसाइट बनाकर भी बेच सकते हैं। और सबसे अच्छी बात यह है कि जहां पर भी आपका कंस्ट्रक्शन का जॉब चल रहा है, बिल्डिंग वगैरह चल रहा है तो आप ठेकेदार से कांटेक्ट करके यह जो ब्रिक्स है, ईट है वह बेच सकते हैं। 

फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन क्या क्या लगेंगे। 

अगर आप कंपनी बनाना चाहते हैं तो आपको आरओसी के तहत आपको कंपनी खोलनी पड़ेगी। अगर आप खुद का नाम सुरक्षित करना चाहते हैं कंपनी का तो आपको ट्रेड मार्क लेना पड़ेगा। आपके लोकल जो भी मुनिसिपल ऑथोरिटी है वहां से आपको लाइसेंस लेना पड़ सकता है। 

एमएसएमई का उद्योग आधार ले लेंगे तो उससे यह होगा कि आपको लोन लेने में आसानी होगी और साथ में भारत सरकार। कुछ सब्सिडी प्लान अगर आप लेना चाहते तो वह भी ले सकते हैं। नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट आपको पीसीबी से लेना पड़ सकता है। जीएसटी है यह तमाम तरह के लाइसेंस आपको लेनी पड़ सकती हैं। और अधिक जानकारी के लाइसेंस के लिए आप आपके नजदीकी उद्योग विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े।

Business Idea: ये है राख से ईंट बनाने का बिजनेस आईडिया

FAQ: (Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen)

प्रश्न: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में कितना इन्वेस्टमेंट लगता है?

उत्तर: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस में 2,00,000 से 3,00,000 का इन्वेस्टमेंट लगता है।

 

प्रश्न: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस करके महीने में कितना कमा सकते हैं?

उत्तर: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस करके महीने में 40 से 50 हजार कमा सकते हैं।

 

प्रश्न: फ्लाई ऐश ब्रिक्स का इस्तेमाल कहां होता है?

उत्तर: फ्लाई ऐश ब्रिक्स बिजनेस का इस्तेमाल बड़े-बड़े शहरों में बिल्डिंग बनाने में किया जाता है।

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख के द्वारा हम आपको Fly Ash Bricks Business Kaise Shuru Karen कि पूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएं हैं। दोस्तों बड़े बड़े शहरों और नगरों में नए घरों का निर्माण इसी ईट का उपयोग करके हो रहा है। इससे घर बनाने में कई तरीके से लाभ होता हैं।

अगर आप कोई बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो Fly Ash Bricks Business आपके लिए कारगर साबित हो सकता है क्योंकि आने वाले समय में इसकी मांग बढ़ने वाली है। आशा करता हूं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़े।

Breakfast Corner Business Kaise Shuru Karen: ब्रेकफास्ट कॉर्नर बिजनेस कैसे शुरू करें?

Abhi Ke Samay Me Gobar Se Juri 5 Best Business Idea: अभी के समय में गोबर से जुड़ी 5 बेस्ट बिजनेस आइडिया।

Future Me Karne Wale 5 Best Business: भविष्य में करने वाले 5 बेस्ट बिजनेस।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top